LOADING...
अजय देवगन और अनुभव सिन्हा का 19 साल बाद होगा पुर्नमिलन, लग सकता है बड़ा दांव
अजय देवगन और निर्देशक अनुभव सिन्हा

अजय देवगन और अनुभव सिन्हा का 19 साल बाद होगा पुर्नमिलन, लग सकता है बड़ा दांव

May 18, 2026
11:07 am

क्या है खबर?

अजय देवगन इस वक्त आगामी फिल्मों 'धमाल 4' और 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं। दूसरी ओर, निर्देशक अनुभव सिन्हा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी। कम लोगों को पता होगा कि यह दोनों अनुभवी कलाकार 2007 में फिल्म 'कैश' के लिए साथ आए थे। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इसके बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया। करीब 19 साल बाद दोनों के साथ आने की खबर है।

परियोजना

एक परियोजना के लिए साथ आ सकती है अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी

2025 में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक ने बताया था कि 'कैश' फ्लॉप होने के बाद से अजय ने उनसे 18 सालों तक बात नहीं की थी। अब चर्चा है कि दोनों का पुर्नमिलन हो सकता है। मिड-डे से एक सूत्र ने कहा, "भले दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई, लेकिन कभी सीधा मतभेद नहीं था। कुछ महीने पहले, निर्माता कुमार मंगत पाठक ने दोनों को मिलवाया और अनुभव ने अजय को अपनी 3 स्क्रिप्ट में से एक सुनाई।"

शूटिंग

इसी साल शूटिंग शुरू होने की उम्मीद

सूत्र ने कहा, "अजय, मंगत और निर्माता भूषण कुमार को स्क्रिप्ट तुरंत पसंद आई, और कुमार फिल्म में जुड़ सकते हैं। अजय ने अनुभव से फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने के लिए कहा है।" सूत्र ने यह भी बताया कि अजय के साथ काम करने के लिए अनुभव अपनी शैली बदल रहे हैं। वह एक महत्वाकांक्षी एक्शन से भरपूर फिल्म में हाथ आजमाना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिर में शुरू हो सकती है।

Advertisement