माेना सिंह की नई सीरीज 'मां का सम' का ऐलान, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक
क्या है खबर?
मोना सिंह इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर डिजिटल दुनिया तक, खूब धूम मचा रही हैं। हाल ही में उन्हें 'कोहरा 2', 'बॉर्डर 2' और 'हैप्पी पटेल' जैसी फिल्मों-वेब सीरीज में देखा गया था। अब उनकी नई सीरीज का ऐलान होने से फैंस खुश हैं। इस सीरीज का शीर्षक 'मां का सम' है जिसका आधिकारिक पोस्टर और रिलीज तारीख को जारी किया गया है। मोना के साथ इसमें मिहिर आहूजा मुख्य किरदार में होंगे। निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है।
रिलीज
इस दिन से OTT पर आएगी सीरीज 'मां का सम'
रविंदर रंधावा और सुमरित शाही द्वारा लिखित 'मां का सम' अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज है जिसका प्रीमियर 3 अप्रैल, 2026 को होगा। इसकी कहानी अगस्त्य (मिहिर) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक प्रतिभाशाली गणितज्ञ है और संख्याओं, एल्गोरिदम के जरिए दुनिया को देखता है। उसकी मां विनीता (मोना) उसके लिए एक आदर्श जीवनसाथी की तलाश में है। कुल मिलाकर मां-बेटे के रिश्ते पर बुनी यह सीरीज सामाजिक, आर्थिक समेत कई पहलुओं को साथ लाने का दावा करती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मां का सम' का पोस्टर
what is the probability of finding love when you only trust numbers? 🤔#MaaKaSumOnPrime, New Series, April 3rd pic.twitter.com/lm9S7m0U6X
— prime video IN (@PrimeVideoIN) March 25, 2026