Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'देवों के देव महादेव' से मशहूर हुए अभिनेता मोहित रैना ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
मनोरंजन

'देवों के देव महादेव' से मशहूर हुए अभिनेता मोहित रैना ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें

'देवों के देव महादेव' से मशहूर हुए अभिनेता मोहित रैना ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
लेखन नेहा शर्मा
Jan 01, 2022, 09:02 pm 3 मिनट में पढ़ें
'देवों के देव महादेव' से मशहूर हुए अभिनेता मोहित रैना ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
अभिनेता मोहित रैना ने रचाई शादी

धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' में काम कर मशहूर हुए अभिनेता मोहित रैना अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम ही सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी निजी जिंदगी पर बात करना भी ज्यादा पसंद नहीं करते। यही वजह है कि वह शादी के बंधन में भी बंध गए और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। मोहित की शादी की खबर से फैंस खुश होने के साथ-साथ हैरान हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

पोस्ट
सोशल मीडिया पर अभिनेता ने फैंस को दी शादी की खुशखबरी

मोहित ने खुद यह जानकारी इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को दी है। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी अदिति से पूरी दुनिया को मिलवाया है। खास बात यह है कि मोहित ने अपनी शादी की खुशखबरी प्रशंसकों को नए साल के मौके पर दी है। सोशल मीडिया पर मोहित और अदिति की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और नए जीवन की शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

तस्वीरें
मोहित ने अदिति के साथ शेयर कीं अपनी तीन तस्वीरें

मोहित ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह अदिति के साथ दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'प्यार किसी भी बाधा को नहीं पहचानता। यह बाधाओं को लांघता है। बाड़ से छलांग लगाता है और दीवारों में घुसकर अपनी मंजिल तक उम्मीद के साथ पहुंचता है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम दो नहीं, बल्कि एक हैं।' मोहित ने लिखा, 'इस नए सफर में आप सबके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

समारोह
भव्य अंदाज में हुई मोहित की शादी

मोहित की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देख लग रहा है, जैसे उनकी शादी काफी भव्य तरीके से हुई। फैंस का कहना है कि शादी किसी महल में हुई है। मोहित ने बहुत कम लोगों के बीच बिना किसी शोरगुल के निजी तरीके से अपनी शादी की, जिसकी भनक मीडिया से लेकर उनके फैंस तक को नहीं लगी। हालांकि, तस्वीरें देख कुछ फैंस उनसे नाराज भी हैं कि उन्होंने यह बात उनसे छिपाई रखी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

मोहित आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीवी पर आने से पहले वह मॉडलिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2004 में साइंस फिक्शन शो 'अंतरिक्ष' से की थी। हालांकि, सफलता का स्वाद मोहित ने 'देवों के देव महादेव' से चखा।

रिश्ता
मौनी रॉय के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे मोहित

मोहित ने अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं, लेकिन उनकी बॉन्डिंग ने उनकी नजदीकियों को हमेशा बयां किया। कई साल डेट करने के बाद 2018 में मोहित और मौनी की राहें जुदा हो गईं। धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। इस सीरियल में जहां मोहित ने भगवान शिव का किरदार निभाया, वहीं मौनी इसमें माता पार्वती की भूमिका में दिखीं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
टेलीविजन मनोरंजन
मौनी रॉय
ताज़ा खबरें
बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह
बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह राजनीति
'जुग जुग जियो' का ट्रेलर जारी, कभी हंसाती तो कभी भावुक करती है कहानी
'जुग जुग जियो' का ट्रेलर जारी, कभी हंसाती तो कभी भावुक करती है कहानी मनोरंजन
गर्मियों में घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ऐसे तैयार करें अपनी कार
गर्मियों में घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ऐसे तैयार करें अपनी कार ऑटो
SRH बनाम PBKS: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
SRH बनाम PBKS: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन खेलकूद
UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती
UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती करियर
टेलीविजन मनोरंजन
'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो, होस्ट की भूमिका में दिखेंगे
'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो, होस्ट की भूमिका में दिखेंगे मनोरंजन
जानिए टीवी पर कब होगा अभिषेक की फिल्म 'बॉब बिस्वास' का प्रीमियर
जानिए टीवी पर कब होगा अभिषेक की फिल्म 'बॉब बिस्वास' का प्रीमियर मनोरंजन
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? लुक को लेकर छोटे पर्दे से रिजेक्ट हो गए थे नवाजुद्दीन
क्या आप जानते हैं? लुक को लेकर छोटे पर्दे से रिजेक्ट हो गए थे नवाजुद्दीन मनोरंजन
जैस्मिन भसीन की पहली पंजाबी फिल्म 'हनीमून' की रिलीज डेट जारी, साथ होंगे गिप्पी ग्रेवाल
जैस्मिन भसीन की पहली पंजाबी फिल्म 'हनीमून' की रिलीज डेट जारी, साथ होंगे गिप्पी ग्रेवाल मनोरंजन
और खबरें
मौनी रॉय
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस?
'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर-आलिया समेत बाकी कलाकारों ने कितनी ली फीस? मनोरंजन
क्या संजय गुप्ता ने मौनी रॉय को किया फिल्म 'मिरांडा बॉयज' से बाहर?
क्या संजय गुप्ता ने मौनी रॉय को किया फिल्म 'मिरांडा बॉयज' से बाहर? मनोरंजन
मौनी रॉय समेत इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन से रचाई शादी
मौनी रॉय समेत इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन से रचाई शादी मनोरंजन
सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें
सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें मनोरंजन
मौनी ने पहली बार होने वाले पति सूरज के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
मौनी ने पहली बार होने वाले पति सूरज के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022