मोहनलाल का बड़ा धमाका,'ऑपरेशन गंगा' से पर्दे पर दिखाएंगे भारत का सबसे बड़ा रेस्क्यू मिशन
मोहनलाल 'ऑपरेशन गंगा' नाम की फिल्म में लीड रोल निभाते दिखेंगे। ये फिल्म रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीयों, खासकर नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित निकालने के भारत के साहसिक मिशन पर आधारित है। 5 सितंबर को इस फिल्म की घोषणा हुई है, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विष्णु मोहन निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों को उस असली अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू की पूरी कहानी करीब से जानने का मौका मिलेगा।
अजुर्न रामपाल भी हैं फिल्म में शामिल
मोहनलाल के अलावा अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोरसे, पार्थिवन और आदिल हुसैन जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में दिखने वाले जबरदस्त एक्शन दृश्यों की कोरियोग्राफी सी यंग ओह ने की है। फिल्म का संगीत शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है, जो 'धुरंधर' से मशहूर हुए हैं। 'एक राष्ट्र का वादा' इसकी टैगलाइन है और फिल्म में दमदार ड्रामा के साथ देशभक्ति का शानदार मेल देखने को मिलेगा।