Page Loader
रजनीकांत संग पहली बार जमेगी मोहनलाल की जोड़ी, जानिए फिल्म 'जेलर' के बारे में सबकुछ
रजनीकांत की फिल्म में कैमियो करेंगे मोहनलाल

रजनीकांत संग पहली बार जमेगी मोहनलाल की जोड़ी, जानिए फिल्म 'जेलर' के बारे में सबकुछ

Jan 06, 2023
10:22 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार रजनीकांत के चाहने वाले उनकी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब इस फिल्म के लिए एक्टर मोहनलाल के फैंस की भी दीवानगी देखने को मिल रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि निर्माताओं ने फिल्म 'जेलर' में कैमियो रोल के लिए मोहनलाल को साइन कर लिया है। यानी फिल्म 'जेलर' में पहली बार मोहनलाल, रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

सोशल मीडिया

कैमियो की खबर सुन झूम उठे फैंस

बता दें, निर्माताओं ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस खबर के आने के बाद से ही उनके फैंस काफी खुश हैं। रजनीकांत और मोहनलाल के फैंस लगातार प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'यह एक एतिहासिक पल होने वाला है।' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'दोनों को म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत पर परफॉर्म करते देखने काफी दिलचस्प होगा। आइकॉनिक मोमेंट!'

कास्ट

बड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी ऐश्वर्या और रजनीकांत की जोड़ी

फिल्म का निर्देशन 'डॉक्टर एंड बीस्ट' फेम नेलसन दिलीप कुमार कर रहे हैं। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 'फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन को साइन कर लिया गया है। बता दें, यह दूसरा मौका होगा जब ऐश्वर्या और रजनीकांत साथ में बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दिखेंगे। इससे पहले दोनों स्टार 2010 में आई 'रोबोट' में साथ नजर आए थे। खबर यह भी है कि इस फिल्म के लिए अभिनेता शिवराजकुमार को साइन किया गया है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

2010 में आई रजनीकांत-ऐश्वर्या की फिल्म 'रोबोट' को 130 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था। फिल्म का आधिकारिक नाम 'एंथिरन' था, जिसकी सीक्वल फिल्म '2.0' 2018 में रिलीज हुई थी। बता दें, 'रोबोट 3.0' का भी एलान हो चुका है।

वर्कफ्रंट

हॉरर फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत

'जेलर' के अलावा रजनीकांत के फैंस को उनकी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का भी इंतजार है। इस फिल्म में उनके साथ राघव लॉरेंस और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी नजर आएंगी। पी वसु द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म 'चंद्रमुखी' 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म थिएटर्स में ढाई साल यानी कि करीब 850 दिनों तक चली थी। 2020 में पी वसु ने इसके सीक्वल का एलान कर दिया था। सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट

इंटरनेशनल फिल्म में दिखेंगी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या जल्द ही निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' में दिखेंगी। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी। बता दें, यह फिल्म का पार्ट-2 होगा। इसका पार्ट-1 साल 2022 में रिलीज हुआ था। इसके अलावा अभिनेत्री इंटरनेशनल फिल्म 'द लेटर' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। यह फिल्म रवींद्रनाथ टैगोर की किताब 'थ्री वूमेन' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन फ्यूजन सिंगर और थिएटर राइटर इशिता गांगुली करेंगी।