मोहनलाल की 'ऑपरेशन गंगा' ने पार किया बड़ा पड़ाव, जॉर्जिया शूट हुआ पूरा
मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' की शूटिंग जॉर्जिया में खत्म हो गई है। इसमें मोहनलाल के साथ मुख्य भूमिका निभा रहीं भाग्यश्री बोरसे ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग सेट की कुछ मजेदार तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।
विष्णु मोहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के वास्तविक निकासी मिशन से प्रेरणा लेती है।
भाग्यश्री ने की मोहनलाल, कलाकारों और टीम की तारीफ
भाग्यश्री ने मोहनलाल के साथ काम करने के अनुभव को 'समृद्ध और प्रेरणादायक' बताया। फिल्म में उनके अलावा अर्जुन रामपाल, पार्थिबन और आदिल हुसैन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
कैमरे के पीछे भी एक दमदार टीम मौजूद है, मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक सिनेमेटोग्राफी संभाल रहे हैं, सी यंग ओह एक्शन सीक्वेंस निर्देशित कर रहे हैं और शाश्वत सचदेव ने संगीत दिया है।
इसके अलावा, राजीवन्न ने प्रोडक्शन डिजाइनिंग की है और मेल्वी जे ने कॉस्ट्यूम्स डिजाइन किए हैं। एडिटिंग का जिम्मा शमी मोहम्मद के पास है, वहीं बिस्वदीप चटर्जी ने साउंड डिजाइन किया है।