ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी की 5 महीने की खास तैयारी, 'वाराणसी' में गूंजेगा संगीत का जादू
ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरवानी एसएस राजामौली की एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' के लिए बैकग्राउंड स्कोर तैयार करने में लगभग 5 महीने का वक्त देंगे।
इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। कीरवानी सितंबर 2026 से संगीत पर काम शुरू करेंगे और जनवरी 2027 तक इसे पूरा कर लेंगे।
फिल्म अप्रैल 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगी और 7 अगस्त, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'वाराणसी' में ये हैं मुख्य कलाकार
फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' का किरदार निभाएंगे, जो पृथ्वीराज सुकुमारन के विलेन 'कुंभ' का सामना करेंगे। प्रियंका चोपड़ा 'मांडकनी' के तौर पर भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिसकी उनके फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
'बाहुबली' और 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकीं राजामौली और कीरवानी की जोड़ी इस नए प्रोजेक्ट से एक बार फिर कुछ बड़ा करने की तैयारी में है।