Page Loader
मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार', सिनेमा में योगदान के लिए होगा सम्मान
मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार'

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार', सिनेमा में योगदान के लिए होगा सम्मान

Sep 30, 2024
10:28 am

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसे जानकर उनके प्रशंसक खुश हो जाएंगे। दरअसल, अभिनेता को 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। मिथुन को यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में खुद इस खबर का ऐलान किया है। बता दें कि 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' का आयोजन 8 अक्टूबर, 2024 को होने वाला है।

मिथुन

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मिलेगा पुरस्कार

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, 'यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।' उन्होंने लिखा, 'मिथुन चक्रवर्ती की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। उन्हें यह सम्मान सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है।'

ट्विटर पोस्ट

अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

जानकारी

ये थी मिथुन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 

मिथुन न सिर्फ अभिनय, बल्कि एक्शन और डांसिंग में भी माहिर हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी सिनेमा में भी काम किया और कई शानदार फिल्में दी हैं। बता दें कि उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'दो अंजाने' थी।