Page Loader
मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता
मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब किसने जीता? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@/suchaaata)

मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता

May 31, 2025
09:51 pm

क्या है खबर?

हैदराबाद में हुई 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का दुनियाभर के लोगों को इंतजार था। सबकी नजरें टिकी थीं कि आखिर कौन इस बार ये खिताब ले जाएगा। भारत से इस साल देश का प्रतिनिधित्व कर रही थीं मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं नंदिनी गुप्ता, लेकिन अफसोस नंदिनी टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाईं और इस रेस से बाहर हो गईं। इस बार खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने अपने नाम किया है।

जीत

दुनिया को मिली नई मिस वर्ल्ड 

पिछली बार ये पेजेंट चेक गणराज्य से क्रिस्टीना पिस्जकोवा पोलैंड की रहने वाली कैरोलिना बिलावस्का ने अपने नाम किया था। उन्होंने ही यह ताज सुचाता चुआंग्सरी को पहनाया। ओपल थाईलैंड की पहली ऐसी महिला हैं, जो मिस वर्ल्ड बनी हैं। खूबसूरत ताज के साथ-साथ ओपल को इनामी राशि के तौर पर तकरीबन 8.5 करोड़ रुपये भी मिले हैं। 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वालीं मानुषी छिल्लर भी इस इवेंट में बतौर मेहमान शामिल हुई थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

प्रार्थना

पूरा देश कर रहा था नंदिनी की जीत की दुआ

नंदिनी का नाम पूरे देश की जुबान पर था। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में दुनियाभर की सुंदरियों को टक्कर देने वाली नंदिनी से पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा था कि 2017 के बाद भारत को फिर मिस वर्ल्ड का खिताब मिलेगा। हर भारतीय चाहता था कि मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब देश की बेटी ही जीते। लोग उनकी जीत के लिए दुआएं कर रहे थे, लेकिन अफसोस नंदिनी अंत में दौड़ से बाहर हो गईं और भारत का सपना टूट गया।

पोशाक

असली सोने और बेशकीमती मोती से बनीं पोशाकें पहन मंच पर उतरीं फाइनलिस्ट्स

72वे मिस वर्ल्ड फिनाले की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही थीं। इसी खास दिन के लिए सारे फाइनलिस्ट ने भारतीय फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर द्वारा बनाएं खूबसूरती पारंपरिक जरी-मोती वाले कपड़े पहने। रिपोर्ट्स के अनुसार फिनाले के लिए सभी हसीनाओं ने तेलंगाना की पारंपरिक बुनाई वाले कपड़े पहने थे, जिन्हें 723 कारीगरों ने महीनेभर में तैयार किया था। ग्रैंड फिनाले में 108 प्रतियोगियों की इन पोशाकों को असली सोने के तार और मोतियों का इस्तेमाल कर बुना गया था।

खिताब

भारत से अब तक इन हसीनाओं ने पहना मिस वर्ल्ड का ताज 

रीता फारिया ने भारत से पहली बार 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। साल 1997 में मिस वर्ल्ड का ताज डायना हेडन के सिर सजा था तो युक्ता मुखी 1999 में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता थीं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना तो 17 साल के लंबे इंतजार के बाद हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने यह खिताब जीता था।