
मिस वर्ल्ड 2025: कौन हैं नंदिनी गुप्ता, जो करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व?
क्या है खबर?
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का इंतजार दुनियाभर के लोगों को रहता है। 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
इस साल यह प्रतियोगिता भारत में हो रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन हैदराबाद में किया जा रहा है, जो 7 मई से 31 मई, 2025 तक चलने वाला है।
यह आयोजन न केवल सौंदर्य प्रतियोगिता है, बल्कि तेलंगाना की संस्कृति, पर्यटन और आधुनिकता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक अवसर भी है।
मिल वर्ल्ड 2025
नंदिनी गुप्ता पर टिकीं सबकी नजरें
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।
यह लगातार दूसरा साल है, जब भारत इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है।
भारत की तरफ से इस कार्यक्रम में बतौर प्रतियोगी 'मिस इंडिया' नंदिनी गुप्ता शामिल होंगी। वह पहले ही हैदराबाद पहुंच चुकी हैं।
ब्राजील की जेसिका स्कैंडिउजी पेड्रोसो और कनाडा की एम्मा डीनना कैथरीन मॉरिसन समेत सभी सुंदरियां इस वक्त हैदराबाद में हैं।
परिचय
कौन हैं नंदिनी गुप्ता?
21 वर्षीय नंदिनी राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं और उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक किया है। नंदिनी स्कूल के दिनों से ही एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में सक्रिय रहती थीं।
वह स्कूल के कई कार्यक्रमों को होस्ट भी किया करती थीं। नंदिनी का मानना है कि असफलताएं व्यक्ति को निखारने का काम करती हैं।
नंदिनी मानती हैं कि उनके रास्ते में कठिनाइयां निश्चित तौर पर आएंगी और वह उनका सामना करने के लिए तैयार हैं।