NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मिस यूनिवर्स 2024 में पहली बार डेनमार्क ने मारी बाजी, विक्टोरिया कजेर के सिर सजा ताज
    अगली खबर
    मिस यूनिवर्स 2024 में पहली बार डेनमार्क ने मारी बाजी, विक्टोरिया कजेर के सिर सजा ताज
    विक्टोरिया कजेर बनीं मिस यूनिवर्स 2024 (तस्वीर: एक्स/@queensuniversal)

    मिस यूनिवर्स 2024 में पहली बार डेनमार्क ने मारी बाजी, विक्टोरिया कजेर के सिर सजा ताज

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 17, 2024
    11:50 am

    क्या है खबर?

    मिस यूनिवर्स 2024 की विजेता का इंतजार दुनियाभर के लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। अब आखिरकार विजेता की घोषणा हो चुकी है और इस साल की मिस यूनिवर्स डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर थेलविग बनी हैं।

    21 साल की विक्टोरिया खिताब अपने नाम कर सातवें आसमान पर हैं। दरअसल, मिस यूनिवर्स के इतिहास में यह डेनमार्क की पहली जीत है।

    इस प्रतियोगिता में पहली रनरअप नाइजीरिया की चिडिम्मा एडेत्शिना रहीं, वहीं दूसरी रनरअप मेक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान हैं।

    प्रतियोगिता

    भारत की रिया सिंघा हो गई थीं रेस से बाहर

    मिस यूनिवर्स 2024 सौंदर्य प्रतियोगिता का 73वां संस्करण मैक्सिको में आयोजित किया गया। मिस यूनिवर्स 2024 का फिनाले में भारत की रिया सिंघा भी शामिल हुईं, जिन्‍होंने टॉप 30 में तो अपनी जगह पक्‍की कर ली थी, लेकिन टॉप 12 में वो जगह नहीं बना सकीं। बता दें कि रिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया थ्ज्ञा।

    बता दें कि इस साल 125 देशों की प्रतियोगियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    #VictoriaKjaer es la nueva #MissUniverso 2024. pic.twitter.com/eNJC4HWc2F

    — 🍁Armin Vehs🍁🎃 (@Armin_Vehs_) November 17, 2024

    परिचय

    कौन हैं विक्टोरिया?

    विक्टोरिया एक बिजनेसवुमन और पेशेवर डांसर हैं। 21 वर्षीय विक्टोरिया ने डेनमार्क की पहली मिस यूनिवर्स बनकर इतिहास रच दिया है।

    अपने डांस से वाहवाही लूट चुकीं विक्टोरिया एक वकील भी हैं। वह बिजनेस और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुकी हैं।

    इस साल की प्रतियाेगिता बाकी से अलग थी। 72 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब 28 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

    खुशी के आंसू

    अपना नाम सुनकर रो पड़ीं विक्टोरिया

    जैसे ही जूरी ने मिस डेनमार्क विक्टोरिया का नाम लिया और बताया कि वो मिस यूनिवर्स 2024 बनी हैं तो वह बेहद भावुक हो गईं और मंच पर ही रोने लगीं। जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी।

    मंच से उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी खूबसूरती पर दिल हार बैठे हैं।

    उधर भारत की रिया जब प्रतियोगिता से बाहर हुईं तो वह भी अपने आंसू रोक नहीं पाईं।

    गर्व

    भारत से ये 3 हसीनाएं बन चुकी हैं मिस यूनिवर्स

    पिछले साल निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था और श्वेता शारदा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। शेन्निस ने इस साल विक्टोरिया को ताज पहनाया।

    बता दें कि भारत ने अब तक 3 बार मिस यूनिवर्स का ताज जीता है। साल 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली भारतीय प्रतियोगी बनी थीं। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता और साल 2021 में हरनाज कौर संधू ने यह खिताब जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस यूनिवर्स
    डेनमार्क
    भारत की खबरें
    सौंदर्य प्रतियोगिता

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    मिस यूनिवर्स

    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? दक्षिण अफ्रीका
    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता बॉलीवुड समाचार
    मेक्सिको सुंदरी एंड्रिया मेजा बनीं 'मिस यूनिवर्स 2020', टॉप फाइव पर भारत की एडलिन कैसलिनो सौंदर्य प्रतियोगिता
    मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं? हरनाज संधू

    डेनमार्क

    ये हैं दुनिया के पाँच बेहतरीन अम्यूज़मेंट पार्क, ज़रूर करें यात्रा फ्रांस
    वायु प्रदूषण से बचना चाहते हैं तो विदेश की इन पांच जगहों पर जाएं घूमने फिनलैंड
    इस बिजनेसमैन ने 41 बाद खोज निकाली अपनी असली माँ, कहानी कर देगी भावुक मध्य प्रदेश
    इन देशों में अजीबो-गरीब अंदाज में किया जाता है नए साल का स्वागत, जानें कैसे फिलीपींस

    भारत की खबरें

    पंजाबी गायक शुभ के शो को लेकर भारत में मचा है शोर, क्यों हो रहा विरोध? कनाडा
    खालिस्तान, निज्जर की हत्या और इंदिरा गांधी हत्याकांड की झांकी; कैसे बिगड़ते गए भारत-कनाडा के रिश्ते? कनाडा
    #NewsBytesExplainer: भारत और कनाडा के बीच तनाव से मसूर दाल के व्यापारी क्यों चिंतित?  कनाडा
    अच्छी बारिश के लिए देश के अलग-अलग कोनों में निभाई जाती हैं ये अजीबोगरीब परंपराएं अजब-गजब खबरें

    सौंदर्य प्रतियोगिता

    मिस यूनिवर्स 2021: भारत ने 21 साल बाद जीता खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज मिस यूनिवर्स
    मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली 21 साल की हरनाज संधू कौन हैं? मिस यूनिवर्स
    भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं? ऐश्वर्या राय
    मिस वर्ल्ड 2021: भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं मानसा वाराणसी कौन हैं? मिस वर्ल्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025