Loading...
'मिर्जापुर: द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला, 100 करोड़ के क्लब में किया प्रवेश
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'मिर्जापुर: द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला, 100 करोड़ के क्लब में किया प्रवेश

Sep 07, 2026
10:14 am

क्या है खबर?

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कदर काट दिया। फिल्म का भौकाल दर्शकों के सिर चढ़कर इस कदर बोल रहा है कि यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल हो गई है। वीकेंड पर इसने शानदार कारोबार करते हुए पहले से सिनेमाघरों में मौजूद अन्य फिल्मों को धोबी पछाड़ दे डाली। आइए जानते हैं कि फिल्म का भारत और दुनियाभर में अब तक का कलेक्शन कितना हुआ है।

कमाई

'मिर्जापुर: द मूवी' की कमाई का हाल

सैकनिल्क के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' ने तीसरे दिन (रविवार) 36 करोड़ रुपये कमाए।

इससे पहले, फिल्म ने दूसरे दिन 32 करोड़ और पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह भारत में कुल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है।

इसके साथ ही, फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपये हो गया है।

विदेशों में भी फिल्म ने शानदार कारोबार करते हुए अब तक कुल 132.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

अन्य फिल्में

'टॉक्सिक' का जादू वीकेंड पर भी फीका

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का असर वीकेंड पर भी खास प्रभावी नहीं रहा। इसने 12वें दिन कुल 2.42 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद कुल भारतीय नेट कलेक्शन 245.75 करोड़ रुपये हो पाया है।

विश्व स्तर पर यह अब तक सिर्फ 337.80 करोड़ रुपये कमा पाई है, जो इसके बजट (500 करोड़) से बेहद दूर है।

वहीं, 'हनुमान अंश' ने 31वेंं दिन 22.75 करोड़ कमाते हुए 'टॉक्सिक' को धो डाला है। इसका कुल कलेक्शन अब 122.13 करोड़ रुपये हो चुका है।

ADVERTISEMENT