Loading...
दिव्येंदु के भौकाल से नए बाहुबली तक, 'मिर्जापुर: द मूवी' में दिखे ये बड़े बदलाव
'मिर्जापुर: द मूवी' के बड़े बदलाव

दिव्येंदु के भौकाल से नए बाहुबली तक, 'मिर्जापुर: द मूवी' में दिखे ये बड़े बदलाव

Sep 04, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि निर्माण फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। ऐसा पहली बार है, जब किसी वेब सीरीज को उसकी बेशुमार सफलता के बाद फिल्म में तब्दील किया गया हो। आइए जानते हैं कि अमेजन प्राइम वीडियो से लेकर बड़े पर्दे पर आने तक, मिर्जापुर की सियासी और भौकाली कहानी में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

कलाकारों की वापसी

'मिर्जापुर: द मूवी' का सबसे बड़ा बदलाव मृत किरदारों की वापसी

'मिर्जापुर' सीरीज का पहला सीजन 2018 में आया था। उस वक्त दिव्येंदु इसके मुख्य कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने 'मुन्ना भैया' बनकर अपने भौकाल से खूब लोकप्रियता हासिल की।

हालांकि, उसी सीजन में उनकी मौत भी हो गई थी। ऐसा ही कुछ कंपाउंडर सुबोध (अभिषेक बनर्जी) और स्वीटी गुप्ता (श्रिया पिलगांवकर) के साथ भी हुआ था।

इन तीनों की कहानियां पहले सीजन के साथ खत्म हो चुकी थीं, लेकिन फिल्म में तीनों अपने-अपने किरदारों में लौटे हैं।

रेगिस्तान का सफर

UP से रेगिस्तान तक फैला मिर्जापुर का सफर

निर्माताओं ने बताया था कि 'मिर्जापुर: द मूवी' का आधा हिस्सा उत्तर प्रदेश के हरे-भरे और मिट्‌टी वाले इलाकों में फिल्माया गया है, जबकि बाकी हिस्सा राजस्थान के रेगिस्तान पर शूट हुआ है।

इससे साफ है कि मिर्जापुर का सियासी खेल सिर्फ UP तक सीमित नहीं रहा, जैसा कि सीरीज में दिखाया गया था।

इसके अलावा, रवि किशन नए बाहुबली बनकर आए हैं, जो पूर्वांचल से बाहर का है और कालीन भैया (पंकज) का साम्राज्य हथियाना चाहता है।

ADVERTISEMENT

नया चेहरा

विक्रांत मैसी का चेहरा नहीं, पर किरदार वही

'मिर्जापुर' सीरीज में बबलू पंडित का किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था।

दिलचस्प बात यह है कि पहले सीजन में यह किरदार भी मारा गया था, जो फिल्म में वापसी कर रहा है। उससे भी बड़ी बात यह है कि किरदार का चेहरा बदल गया है।

मतलब यह कि फिल्म में बबलू पंडित का किरदार विक्रांत नहीं, बल्कि जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया निभा रहे हैं।

अब देखना होगा कि वह अपनी अदाकारी से दर्शकों को कितना प्रभावित करते हैं।

ADVERTISEMENT