मशहूर गायिका माइली साइरस करने जा रहीं शादी? जानिए कौन हैं उनके मंगेतर
क्या है खबर?
अमेरिका की मशहूर पॉप गायिका माइली साइरस अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। खबरों की मानें, तो वह इस वीकेंड साउथ कैलिफोर्निया में अपने मंगेतर और अमरीकी संगीतकार मैक्स मोरांडो के साथ शादी करने जा रही हैं। ग्रैमी अवार्ड्स विजेता गायिका ने भले इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया न दी हो, लेकिन उनकी शादी की चर्चाओं ने खबरों की दुनिया में और फैंस के दिलों में हलचल जरूर मचा दी है।
परिचय
जानिए कौन हैं माइली के मंगेतर
28 साल के मोरांडो पेशे से एक अमेरिकन संगीतकार और ड्रमर हैं, जिन्हें लॉस एंजिल्स के 4 लोगों के ऑल्टरनेटिव रॉक बैंड लिली के मेंबर के तौर पर पहचाना जाता है।
2017 में कॉनन में परफॉर्म करके उन्होंने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी। यह बतौर संगीतकार उनका पहला टीवी शो था।
ड्रमिंग के अलावा, मोरांडो ने गानों के लेखन, निर्माण और क्रिएटिव कोलेबोरेशन के रूप में भी हाथ आजमाया जिससे उनका संगीत में और रुझान बढ़ा।
रिश्ता
पिछले 6 साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं दोनों
माइली और मोरांडो की पहली मुलाकात एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी, जिसका खुलासा गायिका ने 2023 में ब्रिटिश वोग को दिए अपने एक इंटरव्यू में किया था।
दोनों 2021 से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और इसकी पुष्टि उन्होंने अगले साल आधिकारिक तौर पर की।
कई साल तक साथ रहने के बाद, पिछले साल दिसंबर में साइरस और मोरांडो ने अपनी सगाई का ऐलान किया। अब उनकी शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।