किंग ऑफ पॉप 'माइकल' का धमाल, बायोपिक ने इतने अरब कमाकर तोड़े सारे रिकॉर्ड
पॉप के बादशाह माइकल जैक्सन पर बनी फिल्म 'माइकल' ने इतिहास रच दिया है। एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन गई है।
अप्रैल, 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में 92.52 अरब कमाए हैं। यह फिल्म माइकल के जैक्सन 5 के दिनों से लेकर एक ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक के उनके पूरे सफर को दिखाती है।
'माइकल' को मिली आलोचना, लेकिन माइकल के फैन हुए खुश
यह फिल्म 'बोहेमियन रैप्सोडी' और 'ओपेनहाइमर' जैसी फिल्मों को पछाड़कर पहले स्थान पर आ गई है। इस फिल्म में जफर जैक्सन ने अपने चाचा माइकल का किरदार निभाया है।
उनके माता-पिता की भूमिका में कोलमैन डोमिंगो और निया लॉन्ग नजर आए हैं। जहां कुछ आलोचक कहते हैं कि फिल्म में माइकल से जुड़े विवादों को नजरअंदाज किया गया है, वहीं दूसरी ओर प्रशंसकों को फिल्म में उनके संगीत और करियर की बेहतरीन झलकियां बहुत पसंद आ रही हैं।
फिल्म के रिलीज होने के बाद से माइकल के गानों की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। 'बिली जीन' अब स्पॉटिफाई पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला गाना बन गया है।
इतना ही नहीं, लायंसगेट उनके बारे में एक और फिल्म बनाने की भी तैयारी में है।