LOADING...
माइकल जैक्सन की बायोपिक का अभी अंत नहीं, सीक्वल का मिल सकता है तोहफा 
माइकल जैक्सन की बायोपिक रिलीज को तैयार

माइकल जैक्सन की बायोपिक का अभी अंत नहीं, सीक्वल का मिल सकता है तोहफा 

Apr 23, 2026
12:53 pm

क्या है खबर?

'किंग ऑफ पॉप' के नाम से प्रख्यात माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बायोपिक 'माइकल' बनाई गई है। 24 अप्रैल को यह सिनेमाघरों का रुख करने के लिए और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब दर्शन बायोपिक देखने सिनेमाघर पहुंचेंगे तो उन्हें एक तोहफा मिलेगा। यह तोहफा फिल्म के सीक्वल को लेकर है, क्योंकि फिल्म के अंत में इसका संकेत दिया गया है।

संकेत

'माइकल' के आखिर में सीक्वल का मिला संकेत

रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल के जीवन के एक निर्णायक मोड़ पर फिल्म का अंत होता है। स्क्रीन पर 'उनकी कहानी जारी है' लिखा दिखाई देता है, जिससे संकेत मिलता है कि सीक्वल को जल्द लाया जाएगा। 'माइकल' की रिलीज से पहले, द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के अध्यक्ष एडम फोगेलसन ने कहा था, "पहली फिल्म माइकल जैक्सन की पूरी कहानी बताने में नाकाम रही है। इसलिए, हमने कहा कि एक और फिल्म की गुंजाइश है।"

घोषणा

"सही समय पर कर दी जाएगी घोषणा"

उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको बता सकता हूं कि फिल्म निर्माण टीम दूसरी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, और जब सही समय आएगा, तो हम यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित होंगे कि यह निश्चित रूप से बन रही है।" बता दें, 'माइकल' का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है। इसमें पॉप किंग का किरदार उनके असली भतीजे जाफर जैक्शन ने निभाया है। फिल्म माइकल के शुरुआती दिनों से उनके सुपरस्टार बनने तक के सफर को दिखाएगी।

Advertisement