'द ब्रैडी बंच' के अभिनेता माइकल ग्रे का हुआ निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
मशहूर 'शजाम' सीरीज में बिली बैटसन का यादगार किरदार निभाने वाले माइकल ग्रे का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है।
उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। उनका निधन 16 अक्टूबर को कैलिफोर्निया के पाम डेजर्ट में हुआ।
उन्होंने अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जो आज भी पुराने और नए दोनों तरह के फैंस से जुड़ी हुई है।
माइकल ने बनाई थी हॉलीवुड से दूरी
माइकल ने सबसे पहले टीवी पर 'रूम 222' और 'द फ्लाइंग नन' जैसे शोज में काम करके अपनी पहचान बनाई, लेकिन उन्हें असली शोहरत 'शजाम' में बिली का किरदार निभाकर मिली, जो कैप्टन मार्वल में बदल सकते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने हॉलीवुड से दूसरी बना ली थी।
उन्होंने 'शजाम फूरी ऑफ द गॉड्स' (2023) में एक छोटा लेकिन यादगार भूमिका भी की थी, जिससे पता चलता है कि उनकी कहानी आज भी लोगों के दिलों में है। उनके परिवार में उनकी पत्नी स्टेसी और सौतेले बच्चे रयान और लॉरेल शामिल हैं।