केरल के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मान से नवाजे गए मेथिल राधाकृष्णन, 5 लाख रुपये भी मिले
मलयालम के प्रसिद्ध लेखक मेथिल राधाकृष्णन को केरल के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मान एझुथाचन पुरस्कार से नवाजा गया है। कोझिकोड के टाउन हॉल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने साहित्य जगत की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में उन्हें ये पुरस्कार प्रदान किया। इस सम्मान के तहत राधाकृष्णन को 5 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मेथिल राधाकृष्णन की रचनाओं की मुख्यमंत्री ने की तारीफ
मेथिल राधाकृष्णन की मलयालम साहित्य में विज्ञान, दर्शन और साहित्य को अनूठे अंदाज में जोड़ने के लिए खूब सराहना हुई है। मुख्यमंत्री सतीशन ने कहा कि राधाकृष्णन ने अपनी रचनाओं से साबित किया है कि इन विषयों को साहित्य में इस तरह शामिल किया जा सकता है कि पाठकों को इसका अलग से एहसास भी न हो। उन्होंने ये भी कहा कि राधाकृष्णन उन चुनिंदा लेखकों में हैं, जिनकी रचनाएं बार-बार पढ़ने का मन करता है, वहीं राधाकृष्णन ने अपने साहित्यिक सफर में आधुनिक मलयालम भाषा के जनक के योगदान को अहम बताया।