LOADING...
मेट गाला 2026 के लिए थीम का खुलासा, इस बार रेड कार्पेट पर दिखेगी अनोखी शैली
मेट गाला 2026 में इस बार होगी ये थीम

मेट गाला 2026 के लिए थीम का खुलासा, इस बार रेड कार्पेट पर दिखेगी अनोखी शैली

Feb 24, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

रेड कार्पेट पर फैशन की सबसे बड़ी रात देखने के लिए फैंस हमेशा से उत्साहित रहते हैं। न्यूयॉर्क के मशहूर मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की ओर से सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला 2026' की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस बार सितारों से सजी यह शाम अपनी अनोखी और रोमांचक शैली के साथ रेड कार्पेट पर जलवा दिखाएगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस बार फैशन की थीम "फैशन इज आर्ट" पर आधारित होगी।

घोषणा

कला और परिधानों का दिखेगा अनोखा संगम

वोग ने मेट गाला 2026 के लिए आधिकारिक थीम 'फैशन ही कला है' की घोषणा कर दी है। यह मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्प्रिंग, 2026 प्रदर्शनी "कॉस्ट्यूम आर्ट" को झलकाती है। यह थीम सीधेतौर पर मैसेज देती है कि कला जगत अब फैशन के इर्द-गिर्द तक केंद्रित नहीं है, बल्कि कला का क्षेत्र बन चुका है। आयोजकों की ओर से इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए बताया गया कि इस बार मेट गाला "सजे-धजे शरीर की केंद्रीयता" की पड़ताल करेगी।

आयोजन

इस दिन से शुरू होगी मेट गाला की शाम

मेट गाला 2026 का आयोजन 4 मई, 2026 से शुरू किया जाएगा जिसके लिए मेहमानों की सूची अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन बियॉन्से 10 साल बाद इस समारोह में वापसी करेंगी। वह सह-अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगी, जबकि जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज बेजोस मानद सह-अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा, निकोल किडमैन, वीनस विलियम्स और अन्ना विंटूर सह-अध्यक्ष होंगे। वहीं होस्ट कमेटी के सदस्यों में सबरीना कारपेंटर, डोजा कैट, लिसा, सैम स्मिथ और टेयाना टेलर शामिल होंगे।

Advertisement