मेघन मार्कल को क्यों करना पड़ रहा आलोचनाओं का सामना, जानें पूरा मामला
मेघन मार्कल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी लिलीबेट के साथ एक सेल्फी साझा की और उसे 'मम्मी की छोटी मददगार' बताया, लेकिन यह प्यारा सा पल फौरन विवादों में घिर गया।
दरअसल, मेघन स्विट्जरलैंड में बच्चों के लिए सोशल मीडिया के खतरों पर एक भाषण देने वाली थीं और उससे ठीक पहले ही यह सेल्फी सामने आई थी।
मेघन पर आलोचक पाखंड का लगा रहे हैं आरोप
कई लोगों ने इस पोस्ट को पाखंड से भरा बताया। उनका कहना था कि लिलीबेट की तस्वीर साझा करना, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए मेघन की वकालत के ठीक उलट है।
वहीं टॉक टीवी की एंकर समारा गिल ने इस कदम को असंवेदनशील करार दिया, जबकि पत्रकार टॉम साइक्स ने कहा कि यह 'शेखी बघारने' जैसा है।
टॉम का तर्क था कि लिलीबेट इतनी छोटी है कि वह अपनी सहमति नहीं दे सकती। हालांकि, अभी तक मेघन ने इस आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।