Page Loader
मेगम फॉक्स चौथी बार बनने वाली हैं मां, तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी 
मेगम फॉक्स बनने वाली हैं मां (तस्वीर: एक्स/@21metgala)

मेगम फॉक्स चौथी बार बनने वाली हैं मां, तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी 

Nov 12, 2024
11:50 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मेगम फॉक्स मां बनने वाली हैं। उन्होंने 2022 में अमेरिकी रैपर मशीन गन केली से सगाई की थी। अब फॉक्स और केली माता-पिता बनने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। यह फॉक्स का चौथा और केली का दूसरा बच्चा होगा। फॉक्स पहले से ही अपने पूर्व पति ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन के साथ नूह, बोधि और जर्नी की मां हैं, वहीं केली एक बेटी कैसी के पिता हैं।

तस्वीरें

फॉक्स ने साझा कीं तस्वीरें

फॉक्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कुछ भी कभी खोया नहीं जाता। वापस स्वागत है।' इसके साथ फॉक्स ने अपने मंगेतर केली को टैग किया है और उनका एक गीत भी लगाया है। बता दें कि इससे पहल फॉक्स मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर