मैट डेमन ने 13 किलो घटाकर दिखाया गजब शारीरिक बदलाव, किंग ओडिसी बनने के लिए छोड़ी ये चीजें
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म में 'द ओडिसी' का किरदार निभाने के लिए मैट डेमन ने जबरदस्त मेहनत की है। उन्होंने इतना वजन घटाया कि अब उनका वजन हाई स्कूल के बाद सबसे कम हो गया है।
इस मुश्किल काम को पूरा करने के लिए उन्होंने ग्लूटेन-फ्री डाइट का सहारा लिया और 5 महीने तक खूब पसीना बहाते हुए कड़ा वर्कआउट किया।
मैट ने ग्लूटेन-फ्री डाइट और ट्रेनिंग के बारे में बताया
एमी पोहलर के 'गुड हैंग' पॉडकास्ट पर मैट ने बताया कि ग्लूटेन-फ्री डाइट ने उनकी पूरी जीवनशैली ही बदल दी थी। इस दौरान उन्होंने ब्रेड, बीयर, पास्ता और यहां तक कि पिज्जा भी खाना छोड़ दिया था।
'द न्यूयॉर्क टाइम्स कुकिंग' के 'द पिज्जा इंटरव्यू' में भी उन्होंने यही बात दोहराई। सिर्फ खाना ही नहीं, उन्होंने डॉ. गैब स्टंप के साथ 5 महीने तक कड़ी ट्रेनिंग भी की।
उनका मुख्य ध्यान ताकत और स्टैमिना बढ़ाने पर था, ताकि क्रिस्टोफर की फिल्म के चुनौतीपूर्ण शूट के लिए उन्हें एक योद्धा जैसा 'लुक' मिल सके।