मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की हुई ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी, फैंस को दिया सुकून भरा संदेश
मास्टरशेफ विजेता पंकज भदौरिया के ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी सफल हुई है।
ऐसे में उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर एक सुकून भरा संदेश साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'वह खतरे से बाहर हैं और सुरक्षित हैं। सर्जरी सफल रही। शेफ पंकज भदौरिया आराम कर रही हैं और ठीक हो रही हैं। वह अपने सभी चाहने वालों को प्यार भेज रही हैं।'
इसके साथ ही उन्होंने फैंस को उनकी अस्पताल से एक फोटो के जरिए उनकी रिकवरी की झलक भी दिखाई।
पंकज ने किया समर्थकों का शुक्रिया अदा
अपनी सर्जरी से कुछ दिन पहले, पंकज ने अपने कैंसर के बारे में खुलकर बात की थी और सभी के सहयोग के लिए आभार जताया था।
उन्होंने कहा था, 'मुझे पता है कि मैं फिर से ठीक हो जाऊंगी। इसलिए एक बार फिर आप सब मेरी दुआओं में मुझे याद रखिए।' पंकज शेफ बनने से पहले 16 सालों तक अंग्रेजी की अध्यापिका थीं।
उसके बाद, उन्होंने कई मशहूर कुकिंग शोज होस्ट किए और अपनी रेसिपीज और टिप्स के जरिए लाखों लोगों से ऑनलाइन जुड़ीं।