'बिग बॉस 20' में बड़ा उलटफेर, घर से बेघर हुईं मैरी कॉम, फूट-फूटकर रोईं आम्रपाली दुबे
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के मंच से एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान गेस्ट होस्ट और मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के बेघर होने का ऐलान कर दिया। दोनों लाइफलाइन गंवाने के बाद शो में मैरी कॉम का शानदार 7 हफ्तों का सफर आखिरकार खत्म हो गया है। मैरी कॉम के अचानक एविक्शन से घर के अन्य सदस्य स्तब्ध रह गए और माहौल काफी भावुक हो गया।
विदाई
मैरी कॉम की भावुक विदाई, आंसू नहीं रोक पाईं आम्रपाली दुबे
'बिग बॉस 20' से बेघर होने के बाद ओलंपिक मेडल विजेता मैरी कॉम काफी भावुक नजर आईं।
उन्होंने शो को शुक्रिया कहते हुए घरवालों को दिल से खेलने और अपनी असली पहचान दिखाने की सलाह दी।
मैरी कॉम के अचानक एविक्शन की खबर सुनते ही घरवाले सन्न रह गए, वहीं अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फूट-फूटकर रो पड़ीं। जाते-जाते सभी प्रतियोगियों ने एक सुर में "यू आर ए चैंपियन" गाकर मैरी कॉम को यादगार और भावुक विदाई दी।
उलटफेर
वाइल्डकार्ड मनीष गोयल को भी लगा झटका
'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते उदिति सिंह, आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, अरिश्फा खान, लव गिल और कुशल तंवर (गुल्लू) के साथ मैरी कॉम भी नॉमिनेटेड थीं।
सबसे कम वोट मिलने के कारण ओलंपिक चैंपियन मैरी कॉम को शो से बाहर होना पड़ा।
इसी एपिसोड में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी मनीष गोयल ने भी अपनी एक लाइफलाइन गंवा दी।
6 सितंबर से शुरू हुआ सलमान खान का ये शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है।