'एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर' की भारत में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, रिकॉर्ड तोड़ कमाई के संकेत
मार्वल स्टूडियोज ने ऐलान किया है कि 'अवेंजर्स: एंडगेम: एनकोर' के नाम से 25 सितंबर, 2026 को 'एंडगेम' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस बार इसमें कुछ नए फुटेज जोड़े गए हैं, जिनमें मार्वल की अगली बड़ी फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का टीजर भी दिखाया जाएगा।
इस फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। बुकमायशो पर 7,750 से ज्यादा एडवांस टिकटें धड़ाधड़ बिक गईं, वहीं, भारत में इसकी शुरुआती कमाई 6-7 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
IMAX और कई भाषाओं में आएगी 'अवेंजर्स एंडगेम: एनकोर'
टिकटों की शानदार शुरुआती बिक्री और फिल्म के प्रति लोगों की जबरदस्त चर्चा को देखते हुए लग रहा है कि 'एंडगेम एनकोर' बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमानों को भी पीछे छोड़ सकती है।
इसे IMAX के साथ-साथ कई भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे आसानी से देख सकें और इसका पूरा आनंद उठा सकें।
2019 में आई मूल 'एंडगेम' ने दुनिया भर में 2.799 बिलियन डॉलर की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। अब मार्वल के चाहने वाले इसे एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, जिसमें उन्हें अगली फिल्म की झलक भी मिलेगी।