Loading...
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का धमाकेदार अंतिम हिंदी ट्रेलर जारी, स्टीव रोजर्स की हुई भावुक वापसी

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का धमाकेदार अंतिम हिंदी ट्रेलर जारी, स्टीव रोजर्स की हुई भावुक वापसी

Nov 24, 2026
12:58 pm

क्या है खबर?

मार्वल ने अपनी आगामी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का अंतिम हिंदी ट्रेलर जारी कर दिया है। इस एक्शन-एडवेंचर में एक बार फिर सभी सुपरहीरो एकजुट होकर आएंगे जिनका सामना रॉबर्ट डाउनी जूनियर के खूंखार विलेन किरदार 'डॉक्टर डूम' से होगा। ट्रेलर ने आते ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। वहीं, स्टीव रोजर्स की वापसी लोगों को भावुक कर रही है। एंटनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित यह फिल्म MCU की मल्टीवर्स सागा की दूसरी आखिरी फिल्म होगी।

ट्रेलर और रिलीज

'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर में क्या है खास?

ट्रेलर की शुरुआत स्टीव रोजर्स (क्रिस इवांस) से होती है जो अपने अतीत के फैसलों और दुनिया के लिए किए गए कामों को याद करते हैं।

इस बीच, मल्टीवर्स में मचे महाविनाश और डॉक्टर डूम के खतरे को रोकने के लिए एवेंजर्स, एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होते हैं।

ट्रेलर दिखाता है कि कैसे सभी सुपरहीरो मिलकर सबसे बड़ी जंग के लिए तैयार हैं।

'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर को भारत और अगले दिन विदेशों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT