Loading...
मार्वल का दिवाली तोहफा, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' भारत में एक दिन पहले देखने का मिलेगा मौका
'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारत में रिलीज तारीख घोषित

मार्वल का दिवाली तोहफा, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' भारत में एक दिन पहले देखने का मिलेगा मौका

Oct 28, 2026
12:23 pm

क्या है खबर?

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) अपनी आगामी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के साथ वही रणनीति अपनाने के लिए तैयार है, जो उसने पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ अपनाई थी। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि यह फिल्म विदेशों में रिलीज से एक दिन पहले भारत में दस्तक देगी। इससे भारतीय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पिछले दिनों 'एवेंजर्स: एंडगेम' की री-रिलीज के बाद से लोग 'डूम्सडे' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

तोहफा

रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने दिया दिवाली तोहफा

मार्वल इंडिया ने रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस का एक खास वीडियो साझा किया है, जो फिल्म में डॉक्टर डूम और स्टीव रोजर्स का किरदार निभा रहे हैं।

वीडियो में दोनों ने अपने भारतीय फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी। इसमें बताया गया कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर, 2026 को भारत में दस्तक देगी, जबकि विदेशाे में यह 18 दिसंबर को आएगी।

जो और एंथनी रूसो द्वारा निर्देशित फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल और एंथनी मैकी भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT