'अवेंजर्स: एंडगेम' फिर होगी सिनेमाघरों में रिलीज, नए सीन खोलेंगे 'डूम्सडे' के राज
मार्वल अपनी सुपरहिट फिल्म 'अवेंजर्स: एंडगेम' को 25 सितंबर, 2026 को फिर से सिनेमाघरों में ला रहा है. इस बार इसका नाम 'अवेंजर्स एंडगेम: एनकोर' रखा गया है।
इस बार रिलीज होने वाली फिल्म में कुछ बिल्कुल नए सीन जोड़े गए हैं। ये सीन सीधे तौर पर 18 दिसंबर को आने वाली फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' से जुड़े होंगे।
फिल्म के निर्देशक रूसो ब्रदर्स इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने दर्शकों से गुजारिश की है कि वे नए सीन की कहानी किसी और को न बताएं, ताकि दूसरों का मजा खराब न हो।
'अवेंजर्स एंडगेम: एनकोर' में जुड़े मिड-क्रेडिट सीन
'एनकोर' वाले इस नए कट में क्रिस इवांस और रॉबर्ट डाउनी जूनियर का एक खास इंट्रोडक्शन भी होगा। इसके अलावा, फिल्म का अंत भी थोड़ा बड़ा कर दिया गया है और इसमें नए मिड-क्रेडिट सीन भी शामिल किए गए हैं।
इन नए अपडेट्स से दर्शक ये जान पाएंगे कि 'इनफिनिटी वॉर' के बाद क्या कुछ हुआ था। इससे 'अवेंजर्स: डूम्सडे' की कहानी पिछली फिल्म से बेहतर तरीके से जुड़ पाएगी।
रूसो ब्रदर्स ने कहा है कि वे एक बार फिर फैंस की प्रतिक्रियाएं देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।