NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कान्स 2023: 800 घंटे में तैयार हुआ था मानुषी छिल्लर का गाउन, डिजाइनर ने दी जानकारी
    अगली खबर
    कान्स 2023: 800 घंटे में तैयार हुआ था मानुषी छिल्लर का गाउन, डिजाइनर ने दी जानकारी
    कान्स में मानुषी छिल्लर ने किया है डेब्यू (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@fovariofficial)

    कान्स 2023: 800 घंटे में तैयार हुआ था मानुषी छिल्लर का गाउन, डिजाइनर ने दी जानकारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 18, 2023
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    फ्रांस में इन दिनों 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल जारी है। मनोरंजन और फैशन जगत में हर तरफ इस समारोह की चर्चा हो रही है।

    कान्स के रेड कार्पेट पर कई भारतीय हस्तियां नजर आ रही हैं, जिनसे भारतीय प्रशंसक भी उत्साहित हैं।

    मंगलवार को समारोह के पहले दिन मानुषी छिल्लर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में दस्तक दी। उनके लुक ने सबका ध्यान आकर्षित किया। अब उनके डिजाइनर ने उनकी ड्रेस की बारीकियों के बारे में जानकारी दी है।

    डेब्यू

    कान्स में मानुषी ने किया डेब्यू

    अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। मानुषी यहां सफेद हाई थाई स्लिट गाउन में पहुंची थीं। उन्होंने यह गाउन फोवरी के कलेक्शन से चुना था।

    इस प्रतिष्ठित समारोह में मानुषी वॉकर्स एंड कंपनी का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। मानुषी के डेब्यू लुक को देखकर प्रशंसक उनके कायल हो गए।

    लोगों का कहना था कि इस वाइट गाउन में मानुषी किसी प्रिंसेज की तरह नजर आ रही थीं।

    गाउन

    गाउन में थे इटैलियन सिल्क के 100 प्लेट

    मानुषी का यह गाउन फैशन ब्रैंड फोवरी से लिया गया था। अब फोवरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रेड कार्पेट से मानुषी की तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही मानुषी की ड्रेस की डीटेल भी साझा की गई है।

    मानुषी के इस गाउन में इटैलियन सिल्क के 100 प्लेट्स बनाए गए थे। खास बात यह है कि इन प्लेट्स को कारीगरों ने हाथ से बनाए हैं।

    इस ड्रेस को तैयार करने में 800 घंटे लगे थे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    डिजाइनर ने शेयर किया वीडियो

    Instagram post

    A post shared by fovariofficial on May 18, 2023 at 1:10 pm IST

    मानुषी फिल्में

    2017 में मानुषी बनी थीं मिस वर्ल्ड

    मानुषी एक मेडिकल स्टूडेंट थीं। 2017 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, जिसके बाद वह ग्लैमर की दुनिया की ओर मुड़ गईं। पिछले साल उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह अक्षय की आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का भी हिस्सा हैं।

    वह जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'तेहरान' में नजर आने वाली हैं।

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में वह विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

    अन्य सितारे

    कान्स के लिए सुर्खियों में ये हस्तियां

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस साल सारा अली खान, ईशा गुप्ता और मृणाल ठाकुर ने भी डेब्यू किया है। इनके अलावा अनुष्का शर्मा भी इस साल समारोह में दस्तक देने जा रही हैं, जिससे उनके प्रशंसक खासा उत्साहित हैं।

    प्रशंसकों को ऐश्वर्या राय के रेड कार्पेट लुक का भी इंतजार है।

    इस साल सनी लियोनी भी कान्स में पहुंचेंगी।

    बुधवार को समारोह में भारतीय पवेलियन में मधुर भंडारकर, विजय वर्मा, गुनीत मोंगा भी नजर आए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानुषी छिल्लर
    कान्स फिल्म फेस्टिवल

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    मानुषी छिल्लर

    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने जा रहीं हैं बॉलीवुड में डेब्यू, फराह खान करेंगी लॉन्च दीपिका पादुकोण
    मानुषी छिल्लर के हाथ एक और प्रोजेक्ट, यशराज की फिल्म में इस अभिनेता संग आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस अभिनेता के अपोजिट करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेंब्यू! अक्षय कुमार
    कॉमेडी फिल्म में साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर बॉलीवुड समाचार

    कान्स फिल्म फेस्टिवल

    कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत दीपिका पादुकोण
    दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी दीपिका पादुकोण
    हिना खान से अक्षय तक, ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 में करेंगे शिरकत दीपिका पादुकोण
    इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025