'कौन तुझे' गाने को लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मनोरंजन
मनोज मुंतशिर ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का गाना 'कौन तुझे' पहले अरिजीत सिंह के लिए, पुरुष की आवाज में लिखा गया था।
गाने की धुन कंपोजर अमाल मलिक ने धोनी की प्रेम कहानी को ध्यान में रखकर बनाई थी, लेकिन निर्देशक नीरज पांडे और निर्माता भूषण कुमार को लगा कि धोनी का शर्मीला स्वभाव उन्हें कोई रोमांटिक गाना गाने नहीं देगा।
इसलिए उन्होंने फैसला किया कि बोल वही रखे जाएंगे, लेकिन गाने को एक महिला गायिका से गवाया जाएगा। इस तरह, गाने की कहानी धोनी की प्रेमिका के नजरिए से सामने आती।
मनोज ने बताया बेटे से मिली गाने 'कौन तुझे' की लाइन की प्रेरणा
गाने की सबसे मशहूर पंक्ति 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा जैसे मैं करता हूं', असल में मनोज के बेटे ने उनसे कही एक प्यारी बात से प्रेरित थी।
उनके बेटे के उस छोटे से पल ने बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय रोमांटिक पंक्तियों में से एक को जन्म दिया।