Loading...
मनोज बाजपेयी बॉयकॉट ट्रेंड पर भड़के- भैया... ऐसे तो फिर फिल्म इंडस्ट्री ही खत्म कर दो
बैन की मांग करने वालों को मनोज बाजपेयी की खरी-खरी

मनोज बाजपेयी बॉयकॉट ट्रेंड पर भड़के- भैया... ऐसे तो फिर फिल्म इंडस्ट्री ही खत्म कर दो

Nov 07, 2026
06:51 pm

क्या है खबर?

मनोज बाजपेयी हमेशा से सिनेमा और समाज से जुड़ी बहस पर बेबाकी से राय रखने के लिए जाने जाते हैं। जूम के 'स्पॉटलाइट सेशंस' में अपनी फिल्मों पर होने वाली चर्चाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कहानियां जटिल और कई परतों वाले किरदारों से जुड़ी होती हैं। आखिर लोग उनके बारे में क्या ही राय बना लेंगे? इसके साथ ही फिल्मों पर लगातार बैन की मांग करने वालों पर भी अभिनेता ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

तंज

बैन कल्चर पर मनोज बाजपेयी का तीखा तंज

मनोज ने फिल्मों पर उठती बैन की मांगों पर सवाल उठाते हुए कहा, "मुख्यधारा के सिनेमा पर होने वाली बहसों पर मैं हमेशा खुलकर बोला हूं और आम राय का खंडन किया है। चाहे 'धुरंधर' हो या कोई अन्य फिल्म, अगर कुछ आपके हिसाब से नहीं है तो आप उसे बैन करना चाहते हैं और दूसरों को आपकी पसंद से ऐतराज है तो वे बैन मांगते हैं। भैया... ऐसे तो फिर फिल्म इंडस्ट्री ही खत्म कर दो।"

नाराजगी

"सबको बैन कर दो, ताला लगा दो"

अभिनेता बोले, "आपके हिसाब से वो फिल्म खराब है और उसके हिसाब से आपकी फिल्म खराब है तो सबको बैन कर दो, ताला लगा दो। इंडस्ट्री ऐसे काम नहीं करती। चीजें इस तरह से नहीं चलतीं। हर किसी को एक साथ अस्तित्व में रहने और अपनी आवाज उठाने का पूरा हक होना चाहिए। आपस में आलोचना करो ना, क्या दिक्कत है? गाली दो, उसमें कोई दिक्कत नहीं। कोई भी दूसरों के नजरिए या सोच को जबरदस्ती बंद नहीं कर सकता।"

ADVERTISEMENT