Loading...
मनोज बाजपेयी ने रखी बॉलीवुड पर अपनी राय, बोले- प्रतिभाशाली अभिनेताओं को कर दिया बर्बाद
मनोज बाजपेयी की बॉलीवुड पर राय

मनोज बाजपेयी ने रखी बॉलीवुड पर अपनी राय, बोले- प्रतिभाशाली अभिनेताओं को कर दिया बर्बाद

लेखन सयाली
Oct 23, 2026
03:05 pm

क्या है खबर?

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार होते हैं, जिन्होनें इंडस्ट्री में 32 साल बिताए हैं। हालांकि, उनका मानना है कि इतने सालों बाद भी एक अभिनेता के तौर पर वह जो कुछ कर सकते हैं, उसकी उन्होंने अभी बस शुरुआत की है। मनोज ने अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म 'गजब रात' की रिलीज से पहले बॉलीवुड पर अपनी राय रखी है। उनके मुताबिक, बॉलीवुड ने कई प्रतिभाशाली अभिनेताओं को बर्बाद कर दिया है।

मनोज

ये इस इंडस्ट्री के बुरे कर्म हैं- मनोज

जूम से बात करते हुए मनोज बोले, "कई कलाकारों को एक ही तरह के किरदारों में सीमित कर दिया जाता है और इंडस्ट्री में ऐसा करके हमने कई बेहतरीन प्रतिभाओं को बर्बाद कर दिया। मेरा हमेशा से यही मानना ​​है कि इस इंडस्ट्री की बदनामी है और इसका बुरा कर्म भी है कि इसने कई शानदार कलाकारों को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, चाहे वह उन्हें मिलने वाले रोल हों या उनके साथ किया जाने वाला बर्ताव हो।"

बयान

OTT से आया है बड़ा बदलाव- मनोज

मनोज ने कहा, "मैंने हमेशा माना है कि मेरी अभिनय-क्षमताओं का केवल 25 प्रतिशत ही इस्तेमाल हुआ है, अभी बहुत कुछ बाकी है। हालांकि, मुझे लगता है कि ये एक अभिनेता का लालच या भूख है और मुझे खुशी है कि मेरे अंदर ये आग अभी भी जल रही है।"

उनका मानना ​​है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के आने से बड़ा बदलाव आया है। मनोज के मुताबिक, OTT ने दर्शकों को अभिनय पर ज्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया है।

ADVERTISEMENT