Page Loader
मनोज बाजपेयी को मिला 'चैंपियंस ऑफ चेंज' पुरस्कार, सम्मान से गदगद हुए अभिनेता
मनोज बाजपेयी को मिला 'चैंपियंस ऑफ चेंज' पुरस्कार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bajpayee.manoj)

मनोज बाजपेयी को मिला 'चैंपियंस ऑफ चेंज' पुरस्कार, सम्मान से गदगद हुए अभिनेता

Jan 31, 2024
04:01 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी को 'चैंपियंस ऑफ चेंज' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार बॉलीवुड में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए मिला है। मनोज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन और न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा की ओर मिले 'चैंपियंस ऑफ चेंज' पुरस्कार को स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा है।

नोट

मनोज ने यूं जताया आभार

मनोज ने लिखा, 'माननीय न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन और माननीय न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा द्वारा प्रदान किए गए 'चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड महाराष्ट्र' प्राप्त करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे साथी पुरस्कार विजेताओं को उनके प्रेरक योगदान के लिए हार्दिक बधाई। सकारात्मक प्रभाव डालना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।' बता दें कि उनके अलावा सोनू सूद, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन रामपाल, फराह खान, कृति सैनन, निर्देशक राजकुमार हिरानी, निर्माता संदीप सिंह और अब्बास-मस्तान को इस पुरस्कार से नवाजा गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर