LOADING...
मन्नारा चोपड़ा पिता की अंतिम यात्रा में फूट-फूटकर रोईं, बहन मिताली का भी हाल-बेहाल
मन्नारा चोपड़ा पिता की अंतिम यात्रा में फूट-फूटकर रोईं

मन्नारा चोपड़ा पिता की अंतिम यात्रा में फूट-फूटकर रोईं, बहन मिताली का भी हाल-बेहाल

Jun 18, 2025
03:54 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 17' की प्रतियोगी मन्नारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया है। उनके पिता रमन हांडा का 16 जून को निधन हो गया, जिसके बाद उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। 18 जून को मन्नारा के पिता का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मन्नारा फूट-फूटकर रोती दिखीं, वहीं उनकी बहन मिताली भी काफी भावुक नजर आईं। पति की विदाई में मन्नारा की मां कामिनी हांडा भी काफी दुखी दिखीं।

वीडियो

अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं प्रियंका

मन्नारा के पिता की अंतिम विदाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा भी नजर आए। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपने काम की वजह से अपने फूफा जी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने बीते दिन अपने फूफा जी के निधन पर दुख जताया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो