LOADING...
फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्देशक चिदंबरम को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत
'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्देशक चिदंबरम को मिली राहत

फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्देशक चिदंबरम को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत

Mar 09, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्देशक और मलयालम फिल्म निर्माता चिदंबरम को एर्नाकुलम सेशन कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। जमानत मई, 2022 में हुई एक घटना के बाद दर्ज कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत के आधार पर दी गई है। जस्टिस के.के. बालकृष्णन ने दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दलीलों पर विचार करने के बाद यह फैसला सुनाया है। हालांकि, कोर्ट ने कुछ शर्तें लगाई हैं जिनमें जांच में सहयोग करना, सबूतों और गवाहों को प्रभावित न करना शामिल है।

आरोप

चिदंबरम पर एक महिला ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

मातृभूमि न्यूज के अनुसार, कोच्चि पुलिस ने निर्देशक चिदंबरम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि घटना मई, 2022 में घटी थी, जब फिल्म निर्माता कथित तौर पर बिना अनुमति शिकायतकर्ता के फ्लैट में घुसे और उसे परेशान किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की 2 धाराओं में: महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला करना और अनुचित व्यवहार करना, के तहत मामला दर्ज किया था।

इनकार

चिदंबरम ने आरोपों से इनकार किया

NDTV के मुताबिक, चिदंबरम ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका में आरोपों का खंडन किया है। उनके बचाव पक्ष ने कहा कि महिला के साथ उनकी बातचीत पूरी तरह से पेशेवर थी और फिल्म निर्माण से संबंधित थी। इसके अलावा, कथित घटना के लगभग 4 साल बाद शिकायत दर्ज कराने से आरोपों के समय को लेकर गंभीर सवाल उठने का तर्क भी दिया गया। बचाव पक्ष ने दावा किया कि यह महज निर्देशक की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास था।

Advertisement