मनीषा रानी ने मुंबई में खरीदा नया घर, गृह प्रवेश की तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग
'बिग बॉस OTT 2' से पहचान बनाने वाली और 'झलक दिखला जा 11' की विजेता मनीषा रानी ने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि वे अपने नए घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का स्वागत कर रही हैं।
मनीषा रानी के नए घर में क्या है खास?
मनीषा के घर का डिजाइन आधुनिक और पारंपरिक शैली का बेहतरीन तालमेल है। यहां पेस्टल रंगों की दीवारें हैं और अंदर का माहौल बेहद शांत लगता है, लेकिन कुछ जगहों पर चटख रंग भी दिखाई देते हैं।
घर में एक बड़ी बालकनी है, जिससे मुंबई का शानदार नजारा दिखता है और लिविंग रूम भी बहुत बड़ा और रोशनी से भरा है।
किचन भी बहुत शानदार है। अपने कपड़ों के लिए मनीषा ने एक बड़ा ड्रेसिंग रूम भी बनवाया है।
गृह प्रवेश के लिए उन्होंने घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूलों से सजावट की। इस मौके पर मनीषा ने हरी सूट पहनी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत मीठा पकवान भी बनाया।