मनीषा मकवाना ने रचा इतिहास, कान्स पहुंचीं उनकी 3 शॉर्ट फिल्में, चर्चा में 'गुदगुदी'
मनीषा मकवाना अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'गुदगदी' को कान्स 2026 फिल्म मार्केट में पेश कर रही हैं। इस फिल्म में आहसास चना मुख्य भूमिका में हैं, और इसके चुने जाने से मकवाना बहुत उत्साहित होने के साथ थोड़ी घबराई हुई भी हैं। उन्होंने कहा, "मेरी पहली फिल्म कान्स जैसे बड़े मंच पर दिखाई जाएगी, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।"
मकवाना की बनाईं 2 और शॉर्ट फिल्में भी दिखेंगी कान्स में
मकवाना 'गुदगुदी' को अपने गुरु राज और डीके, और लेखक-निर्देशक सुमन कुमार को समर्पित करती हैं। उनका मानना है कि उन्हीं की बदौलत उनकी रचनात्मक प्रक्रिया को आकार मिला है। इस फिल्म ने पहले ही राजीव मसांद और अपर्णा पुरोहित जैसे फिल्म जगत के बड़े नामों का ध्यान खींचा है, जिन्होंने इसकी अनोखी शैली की प्रशंसा की है।
'गदगुदी' के अलावा मकवाना ने 2 और शॉर्ट फिल्में भी बनाई हैं 'द पीसिंग टेल' (जो कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी है) और 'ढांकी देवी' (जो एक 57 साल की कंटेंट क्रिएटर बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला के बारे में है)। ये दोनों फिल्में भी कान्स में दिखाई जाएंगी।