
मनीष मल्होत्रा ने किया अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'बन टिक्की' का ऐलान
क्या है खबर?
भारतीय सिनेमा के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बीते दिन (01 सितंबर) अपने प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' का ऐलान किया था।
अब उन्होंने अपनी पहली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'बन टिक्की' रखा गया है।
इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही हैं।
मनीष ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने 'बन टिक्की' का पहला पोस्टर भी साझा किया है।
मनीष
फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर
मनीष ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'बन टिक्की' का पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'स्टेज 5 के निर्माण में 3:5 वर्षों की कड़ी मेहनत ने नवंबर, 2023 से शुरू होने वाली एक विशेष और संवेदनशील फिल्म बन टिक्की का निर्माण और पोषण किया है।'
इसमें अभय देओल और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इसका निर्देशन फराज आरिफ अंसारी ने किया है।
फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में शुरू होगी।