Loading...
दलेर मेंहदी से माफी मांगने पर कैबिनेट मंत्री का इनकार, साफ-साफ कही ये बात
दलेर मेंहदी से माफी मांगने पर सुबोध उनियाल का इनकार

दलेर मेंहदी से माफी मांगने पर कैबिनेट मंत्री का इनकार, साफ-साफ कही ये बात

Oct 27, 2026
10:56 am

क्या है खबर?

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेंहदी से माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। यह दावा उन्होंने ऐसे समय में किया जब कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि मंत्री ने फोन के जरिए गायक से माफी मांग ली है। ताजा अपडेट है कि कैबिनेट मंत्री ने दलेर से माफी मांगने से मना कर दिया है। उन्होंने यह तक कह दिया कि उनकी ओर से माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

इनकार

"मैंने कोई जुर्म नहीं किया जो माफी मांगू"

सत्यवाणी के साथ बातचीत के दौरान, मंत्री ने माफी की खबरों को खारिज करते हुए कहा, "मेरे माफी मांगने का सवाल ही नहीं है। मुझे बताएं, क्या मैंने कोई जुर्म किया है जिसके लिए मुझे माफी मांगनी चाहिए?"

उन्होंने कहा, "अगर उनकी (दलेर) तबीयत ठीक नहीं थी, तो उन्हें नहीं आना चाहिए था। अगर वे आए भी थे, तो उन्हें दर्शकों को बताना चाहिए था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैं पूछता हूं, गलती किसकी है?"

आरोप

"जनता की उम्मीदों पर फेर दिया पानी"

मंत्री ने कहा, "मैं पूछता हूं, गलती किसकी है? अपराध किया है 26 लाख लेकर जनता की जो उम्मीदें थीं, उन्हें पानी फेरने का इन्हें।" उन्होंने दावा किया कि दलेर को कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए 26 लाख रुपये दिए गए थे।

बता दें, 18 अक्टूबर को दलेर सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में परफॉर्म कर रहे थे। तभी उनियाल ने उन्हें बीच में टोकते हुए उन पर लिप-सिंक करने का आरोप लगाया था।

ADVERTISEMENT