मणिरत्नम की आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इंजी वेल्लम' 29 जनवरी, 2027 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म की इस रिलीज की जानकारी एक प्यारे से मोशन पोस्टर के साथ दी गई।
इसमें विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में दिख रहे हैं और यह उनकी पहली साथ में फिल्म है।
क्या है फिल्म में खास?
फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया है और अविनाश मुखोपाध्याय ने कैमरे के पीछे की जिम्मेदारी संभाली है।
ऐसे में संगीत और विजुअल्स, दोनों से ही दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म को मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है, जिसका ज्यादातर हिस्सा कोलकाता में शूट किया गया है।
पोस्टर में दिखाई गई पारिवारिक झलक ने अभी से लोगों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता जगा दी है कि इसमें क्या खास देखने को मिलेगा।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2120482022917554660