Page Loader
कृति सैनन की मुंबई स्थित बिल्डिंग में घुसा अनजान शख्स, पुलिस ने दर्ज किया मामला 
कृति सैनन की मुंबई स्थित बिल्डिंग में घुसा अनजान शख्स (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kritisanon)

कृति सैनन की मुंबई स्थित बिल्डिंग में घुसा अनजान शख्स, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

Jul 15, 2025
05:15 pm

क्या है खबर?

कृति सैनन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अभिनेत्री की मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित पाली हिल की बिल्डिंग में एक अनजान शख्स घुस गया है। इस बिल्डिंग में क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेता जावेद जाफरी समेत कई मशहूर हस्तियां रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस अनजान व्यक्ति ने न केवल इमारत में प्रवेश किया, बल्कि इमारत की लिफ्ट को भी नुकसान पहुंचाना। उसने लिफ्ट के अंदर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए।

रिपोर्ट

पुलिस कर रही जांच

इतना ही नहीं, शख्स ने इमारत में लगे CCTV कैमरे के सामने गंदे-गंदे इशारे भी किए। खार पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो वह अस्पताल में भर्ती पाया गया। ऐसे में उसके ठीक होने के बाद आगे की जांच की जाएगी। बता दें कि इससे पहले अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के मुंबई में बांद्रा पश्चिम स्थित आवास में एक महिला के जबरन घुसने का मामला सामने आया था।

आगामी फिल्में

ये हैं कृति की आगामी फिल्म

काम के मोर्चे पर बात करें तो कृति को आखिरी बार फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया था, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेत्री काजोल भी नजर आई थीं। अब कृति जल्द ही फिल्म 'तेरे इश्क में' नजर आएंगी, जिसके निर्देशन की कमान आनंद एल राय ने संभाली है। इसमें उनकी जोड़ी धनुष के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।