LOADING...
ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, बोलीं- साध्वी थी और रहूंगी
ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा (तस्वीर: एक्स/@snehamordani)

ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, बोलीं- साध्वी थी और रहूंगी

Feb 10, 2025
05:28 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने इस्तीफे की घोषणा की है। ममता ने बताया कि वह किन्नर अखाड़े में उन्हें लेकर हुए विवाद के चलते इस्तीफा दे रही हैं। बता दें कि पिछले महीने ममता ने प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया था और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गईं। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

बयान

ममता ने साझा किया ये वीडियो

ममता ने कहा, "मैं महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हैं। मेरी वजह से किन्नर अखाड़े में हुए विवाद के चलते मैं यह इस्तीफा दे रही हूं। मैं 25 साल से साध्वी थी और रहूंगी।" उन्होंने आगे कहा, "महामंडलेश्वर के रूप में मुझे जो सम्मान मिला, वह 25 साल तक तैराकी सीखने और फिर बच्चों को इसे सिखाने जैसा था लेकिन महामंडलेश्वर के रूप में मेरी नियुक्ति के बाद जो आक्रोश हुआ, वह अनावश्यक था।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो