Page Loader
ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया, किन्नर अखाड़े से भी किया बाहर
ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया (तस्वीर: एक्स/@snehamordani)

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया, किन्नर अखाड़े से भी किया बाहर

Jan 31, 2025
02:24 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में ममता ने प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गईं। हालांकि, उन्होंने अपने सिर नहीं मुंडवाया, जिसे लेकर किन्नर अखाड़े में विवाद हो रहा है। अब इस बीच महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के संस्थापर ऋषि अजय दास ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ममता को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है।

रिपोर्ट

अखाड़े से निकाला गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर ना मुंडवाने के भारी विवाद के बाद ममता को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। साथ ही ममता को अखाड़े से भी बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं, आखड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से छुट्टी कर दी है। उन्हें भी अखाड़े से निकाल दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले महाकुंभ में ममता ने संन्यास की घोषणा की थी।

पिंडदान

किन्नर अखाड़े में हुआ राज्यअभिषेक 

लगभग एक सप्ताह पहले महाकुंभ के दौरान ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने संगम तट पर पिंडदान किया और कन्नर अखाड़े में उनका राज्यअभिषेक भी हुआ। पिंडदान करते हुए ममता के कई वीडियो सामने आए थे, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए। हालांकि, पिंडदान के इस दौरान उन्होंने सिर नहीं मुंडवाया, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ।