
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समारोह शुरू, पहला वीडियो आया सामने
क्या है खबर?
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर-बिजनेसमैन बिरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधन वाले हैं।
पिछले काफी समय से यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
दोनों की शादी से पहले अंबानी परिवार ने एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें कई जरूरतमंद जोड़ों की शादी कराई गई।
अब अनंत और राधिका की शादी के समारोह शुरू हो गए हैं।
वीडियो
सामने आया वीडियो
अनंत और राधिका की शादी की शुरुआत 'मामेरू' रस्म से होगी। इस रस्म में दूल्हे के मामा दुल्हन के घर जाकर दुल्हन को साड़ी, कपड़े, गहने और उपहार देकर आते हैं।
अनंत और राधिका की 'मामेरू' रस्म का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
राधिका और अनंत मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पारंपरिक हिंदू वैदिक समारोह में वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
The festivities begins at the "MAMERU" ceremony of Anant Ambani and Radhika Merchant pic.twitter.com/9opPZzUcT2
— Diksha Sharma (@DikshaS89544134) July 3, 2024