पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' में मालविका शर्मा का आगाज, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
मालविका शर्मा मलयालम फिल्म 'खलीफा' से अपने करियर की शुरुआत कर रही हें। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल जैसे बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन वैशाख कर रहे हैं और इसकी कहानी जिनु अब्राहम ने लिखी है। 'खलीफा' 20 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मालविका ने इससे पहले तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है और यह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उनके लिए एक नई पारी है।
'खलीफा' को 2 हिस्सों की फ्रेंचाइजी बनाने की है योजना
'खलीफा' को 2 हिस्सों वाली फ्रेंचाइजी बनाने की योजना है। इसमें ढेर सारे जबरदस्त एक्शन दृश्य देखने को मिलेंगे, जिनकी शूटिंग लंदन, दुबई, केरलम और नेपाल जैसी अलग-अलग जगहों पर हुई है।
इस फिल्म के जरिए वैशाख और पृथ्वीराज की जोड़ी 'पोक्किरी राजा' के बाद एक बार फिर साथ आ रही है। वहीं, लेखक जिनु भी अभिनेता पृथ्वीराज के साथ 'एडम जॉन' और 'कडुवा' के बाद तीसरी बार जुड़े हें। फिल्म का पहला लिरिकल वीडियो कल शाम 6 बजे रिलीज होगा।
इसके साथ 'बदला सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा' यह टैगलाइन दी गई है, जो फिल्म में एक गंभीर और नाटकीय कहानी की ओर इशारा करती है।