Page Loader
अर्जुन कपूर की जन्मदिन पार्टी से गायब मलाइका अरोड़ा, तेज हुई ब्रेकअप की अटकलें 
फिर तेज हुईं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अटकलें (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@malaikaaroraofficial)

अर्जुन कपूर की जन्मदिन पार्टी से गायब मलाइका अरोड़ा, तेज हुई ब्रेकअप की अटकलें 

Jun 26, 2024
04:08 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात उन्होंने अपने जुहू स्थित घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें शनाया कपूर, संजय कपूर, वरुण धवन और जाह्ववी कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की। हालांकि, अर्जुन की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इस पार्टी से गायक थीं। मलाइका की अनुपस्थिति ने इस जोड़े के बीच ब्रेकअप की अफवाहों को एक बार फिर से हवा दे दी है।

रिपोर्ट

आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हुए मलाइका-अर्जुन

एक तरफ प्रशंसक अर्जुन और मलाइका की शादी की राह देख रहे हैं तो दूसरी ओर यह चर्चा तेज है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। यह पहली बार नहीं है, जब मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें आग की तरह फैली हों, इससे पहले भी कई बार सुनने को मिला था कि दोनों की राहें जुदा हो गई हैं।

मलाइका-अर्जुन

अरबाज से अलग होने के बाद अर्जुन से जुड़ने लगा था मलाइका का नाम 

1998 में मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिली। वह अपने बेटे के साथ ही रहती हैं। जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आईं, तभी बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि मलाइका-अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।