Page Loader
मलाइका अरोड़ा ने किया ट्रेन में सफर, चेहरे पर मास्क लगाकर आराम करती दिखीं 
मलाइका अरोड़ा ने किया ट्रेन में सफर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने किया ट्रेन में सफर, चेहरे पर मास्क लगाकर आराम करती दिखीं 

Nov 21, 2024
11:40 am

क्या है खबर?

जब से अर्जुन कपूर ने घोषणा की है कि वह अब सिंगल हैं, तब से मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर अपनी क्रिप्टिक पोस्ट से सुर्खियां बटोर रही हैं। अब मलाइका एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ट्रेन में सफर करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मलाइका को चेहरे पर मास्क लगाकार आराम करते हुए देखा जा सकता है।

तस्वीर

इसे पॉश बनाएं- मलाइका 

मलाइका ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ट्रेन में यात्रा करना भी "पॉश" हो सकता है।' तस्वीर में वह आराम करते हुए फोन चला रही हैं। मलाइका की यह तस्वीर देख प्रशंसक हैरान हो गए हैं, क्योंकि वह पहली बार ट्रेन में यात्रा करती नजर आईं। मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में अपने अफेयर को सार्वजनिक किया था। हालांकि, अब दोनों अलग हो गए हैं। बता दें कि मलाइका ने अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर