'मैं वापस आऊंगा' रिव्यू: दिलजीत दोसांझ की फिल्म जनता की कसौटी पर खरी उतरी या नहीं?
क्या है खबर?
दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारों से सजी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'अमर सिंह चमकीला' (2024) में दिलजीत के साथ काम करने के बाद निर्देशक इम्तियाज अली की यह उनके साथ दूसरी फिल्म है, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के गानों और ट्रेलर ने लोगों का दिल छू लिया था। फिल्म कितनी असरदार रही? इसका फैसला आ गया है।
निराशा
'मैं वापस आऊंगा' ने नीरस और परेशान करने वाली
फिल्म देखने के बाद लोगों का कहना है कि 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर जितना असरदार साबित हुआ था, यह फिल्म उस तरह का प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब साबित होते दिख रही है। एक यूजर ने लिखा, 'पहला भाग: ज्यादातर उबाऊ, संगीत औसत दर्जे का। दिलजीत के आने पर ही थोड़ा मनोरंजन मिलता है, वरना पूरी तरह नीरस और कभी-कभी परेशान करने वाला भी है। फिल्म को पूरी तरह सफल होने के लिए दूसरे भाग का दमदार होना जरूरी है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#MainVaapasAaunga First Half:
— Nishit Shaw (@NishitShawHere) June 12, 2026
Mostly Boring with average music. There is some entertainment only when Diljit appears but otherwise, it is completely FLAT and also IRRITATING at times.
The second half has to be strong for the film to work in entirety.
तारीफ
वेदांग के किरदार ने छोड़ी छाप
फिल्म में वेदांग का अभिनय बेहद प्रभावशाली लग रहा है। एक यूजर ने कहा कि वेदांग फिल्म की भावनात्मक लय को बखूबी समझते हैं। 'कीनू' के रूप में उनका अभिनय सहज होते हुए भी प्रभावशाली है, जो एक बार फिर साबित करता है कि वे अपनी पीढ़ी के सबसे होनहार युवा अभिनेताओं में से एक हैं। बता दें, जोया अख्तर की 'द आर्चीज' और आलिया भट्ट की 'जज्बा' के बाद, वेदांग की यह तीसरी फिल्म है।
निर्देशन
कुछ लोगों को पसंद आई फिल्म
एक यूजर ने निर्देशन की तारीफ करते हुए उसे इम्तियाज के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बताया है। यूजर ने लिखा, 'मैं वापस आऊंगा इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित सर्वश्रेष्ठ फिल्म है...।' एक अन्य ने नसीरुद्दीन की तारीफ में लिखा, 'फिल्म में नसीर का अभिनय हाल के समय में हिंदी फिल्मों में सबसे बेहतरीन अभिनय माना जा सकता है।' बता दें, 'मैं वापस आऊंगा' 1947 के विभाजन के चलते अधूरे प्यार की कहानी दिखाती है। इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Main Vaapas aaunga is the best movie imtiaz ali has directed...#bollywood
— Hustler (@BondWinnipeg) June 12, 2026