LOADING...
'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर जारी, बंटवारे के दर्द में तड़पता दिखा वेदांग-शरवरी का प्यार

'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर जारी, बंटवारे के दर्द में तड़पता दिखा वेदांग-शरवरी का प्यार

May 19, 2026
02:08 pm

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर जारी हो गया है। 'लव आज कल' और 'तमाशा' जैसी फिल्में देने वाले इम्तियाज अली एक और रोमांटिक फिल्म लेकर आए हैं, जो प्यार और भावनाओं के बीच बंटवारे का दर्द बयां करती है। वेदांग रैना और शरवरी वाघ इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं। कहानी 1940 के दशक से शुरू होकर 1947 के भारत-विभाजन तक ले जाती है, जिसका असर 2 प्यार करने वालों की प्रेम-कहानी पर पड़ता है।

ट्रेलर

हंसी, खुशी और गम का संगम है फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत दिलजीत से होती है। वह अपने दादाजी (नसीरुद्दीन शाह) की 78 साल पुरानी प्रेम-कहानी को सुनते हैं, जो बॉर्डर के उस पार पनपी थी। नसीरुद्दीन की जवानी का किरदार वेदांग ने निभाया है, जो अपना प्यार खोने से गहरे सदमे में हैं। ट्रेलर दिखाता है कि दिलजीत उनकी अधूरी और रूहानी प्रेम-कहानी को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। एआर रहमान का संगीत बेहद प्रभावशाली लगता है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement