NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
    अगली खबर
    रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
    रश्मिका मंदाना का फर्जी वीडियो बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rashmika_mandanna)

    रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

    लेखन मेघा
    Jan 20, 2024
    04:04 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का नवंबर, 2023 एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसको लेकर खूब बवाल मचा था।

    इसके बाद अभिनेत्री ने पोस्ट साझा इसे तकनीक का दुरुपयोग और डरावना बताते हुए साइबर पुलिस से मदद मांगी थी।

    इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को FIR दर्ज की थी और अब मुख्य आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी इससे पहले भी साइबर अपराध से जुड़े मामलों को अंजाम दे चुका है।

    मामला

    नवंबर से ही चल रही थी जांच

    रश्मिका के इस वीडियो के सामने आने के बाद से मामले की जांच चल रही थी।

    दिल्ली पुलिस ने इसे बनाने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से पूछताछ की, जिन्होंने रश्मिका के फर्जी वीडियो को साझा किया था।

    पुलिस ने IPC और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की अलग-अलग धाराओं के तरह मामला दर्ज किया था।

    साथ ही पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ लिया था और अब मुख्य आरोपी भी गिरफ्त में आ चुका है।

    जानकारी

    क्या होता है डीपफेक वीडियो?

    डीपफेक एक ऐसा तरीका है, जिसमें AI का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति के चेहरे को किसी दूसरे की तस्वीर या वीडियो पर लगा दिया जाता है। कई बार AI की वजह से गलत वीडियो को पहचान पाना मुश्किल होता है और वो असली लगता है।

    विस्तार

    जारा पटेल का था असली वीडियो

    इस फर्जी वीडियो में दिख रहा था कि एक लड़की लिफ्ट के अंदर आती है, जिसका चेहरा रश्मिका से बदल दिया गया था।

    इस वीडियो के वायरल होते ही लोग भड़क गए थे और असली वीडियो को ढूंढने के बाद उसे सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे।

    इस वीडियो में नजर आने वाली लड़की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल थीं।

    जारा ने अक्टूबर, 2023 में वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जिसमें रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया।

    बयान

    रश्मिका ने पोस्ट साझा कर जताया था दुख 

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद रश्मिका ने एक्स पर पोस्ट साझा कर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि उन्हें इससे काफी दुख पहुंचा है।

    अभिनेत्री ने अपना साथ देने वालों का आभार जताते हुए कहा था कि अगर उनके साथ ऐसी घटना कॉलेज के दिनों में हुई होती तो वह इसका सामने कैसे करती वह नहीं जानतीं।

    रश्मिका ने इस समस्या पर जल्द ध्यान देने की बात कही थी ताकि कोई और इसका शिकार न हो।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रश्मिका के बाद कई मशहूर हस्तियों के डीपफेक वीडियो सामने आए हैं। इसमें आलिया भट्ट, काजोल, कैटरीना कैफ से लेकर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी शामिल हैं। इतना ही नहीं सोनू सूद का फर्जी वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश की गई।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका

    रश्मिका हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं। इसमें उनकी जोड़ी रणबीर कपूर के साथ बनी और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार कमाई की थी। अब इस फिल्म का दूसरा भाग 'एनिमल पार्क' आएगा।

    अभिनेत्री अब अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा द रूल' में दिखाई देंगी, जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की टक्कर रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रश्मिका मंदाना
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    रश्मिका मंदाना

    रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए 70 करोड़ रुपये, जानिए बाकी कलाकारों की फीस रणबीर कपूर
    रश्मिका मंदाना ने खत्म की 'एनिमल' की शूटिंग, साझा किया नोट  एनिमल फिल्म
    रश्मिका मंदाना के मैनेजर ने की थी 80 लाख रुपये की ठगी? अभिनेत्री ने बताया सच दक्षिण भारतीय सिनेमा
    शाहिद कपूर संग बनी रश्मिका मंदाना की जोड़ी, अगस्त में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग  शाहिद कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    मेधा शंकर ने '12वीं फेल' के बाद लोकप्रियता पर की बात, सोशल मीडिया फॉलोअर भी बढ़े विक्रांत मैसी
    रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ किए सोमनाथ मंदिर के दर्शन, वीडियो वायरल रवीना टंडन
    हंसिका मोटवानी ने खरीदी नई गाड़ी, जानिए इसकी कीमत और उनका गाड़ियों का कलेक्शन  हंसिका मोटवानी
    'जोरम' के प्रचार से नाखुश मनोज बाजपेयी, किसे ठहराया फिल्म की असफलता का जिम्मेदार? मनोज बाजपेयी

    मनोरंजन

    नयनतारा की 'अन्नपूर्णानी' के खिलाफ FIR दर्ज, भगवान राम को 'मांस खाने वाला' कहने पर विवाद नयनतारा
    'मस्ती' के सीक्वल के साथ फिर लौटेगी रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी, मिलाप संभालेंगे कमान रितेश देशमुख
    जावेद अख्तर के 'एनिमल' की आलोचना करने पर भड़के मेकर्स, कला पर सवाल उठा किया कटाक्ष जावेद अख्तर
    गोल्डन ग्लोब 2024: 'बार्बी' बन रेड कार्पेट पर पहुंचीं मार्गोट रोबी, इनका भी रहा जलवा हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025